Sawan 2026 Chandi Ka Belpatra Upay सावन का पावन महीना भगवान शिव और शक्ति को समर्पित है. भक्त सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. कोई शिवलिंग पर जल चढ़ाता है तो कोई बेलपत्र, दूध और फूल अर्पित करता है. माना जाता है कि सावन में किए गए कुछ खास उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के साथ-साथ घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए भी शुभ होते हैं. ऐसा ही एक उपाय चांदी के तीन पत्तियों वाले बेलपत्र से जुड़ा है. मान्यता है कि अगर सावन में इसे सही तरीके से भगवान शिव को अर्पित करने के बाद घर में रखा जाए, तो इससे सुख-शांति और धन लाभ की कामना पूरी हो सकती है.
सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं चांदी का बेलपत्र
इस उपाय के लिए चांदी से बना तीन पत्तियों वाला बेलपत्र लें. सावन में भगवान शिव की पूजा करते समय इसे शिवलिंग पर श्रद्धा के साथ चढ़ाएं. बेलपत्र अर्पित करते समय भगवान शिव का सच्चे दिल से ध्यान करें और अपनी मनोकामना उनके सामने रखें.
पूजा के बाद बेलपत्र को घर ले आएं
मान्यता के अनुसार, पूजा पूरी होने के बाद चांदी के इस बेलपत्र को वापस घर लाया जा सकता है. इसे घर के पूजा घर में रखें. अगर आप चाहें तो इसे अपने घर के लॉकर में भी सुरक्षित रख सकते हैं.
लॉकर में रखने से धन लाभ की मान्यता
चांदी के बेलपत्र को लॉकर में रखने का संबंध धन-समृद्धि से भी जूड़ा है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को अर्पित किया हुआ यह बेलपत्र घर में रखने से धन लाभ और समृद्धि की कामना पूरी हो सकती है. यही वजह है कि सावन में कई लोग इस उपाय को करते हैं.
घर में बनी रहती है सुख-शांति
इस उपाय को सिर्फ धन लाभ ही नहीं, बल्कि घर की सुख-शांति से भी जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि चांदी का बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करने के बाद घर में रखने से सकारात्मकता बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहता है.
पूजा घर में ऐसे रखें
अगर आप चांदी के बेलपत्र को पूजा घर में रखने वाले हैं तो इसे साफ जगह पर भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग के पास रख सकते हैं. इसे किसी गंदे या अनादर वाले स्थान पर न रखें. वहीं, लॉकर में रखने पर भी इसे साफ कपड़े में लपेटकर सम्मान के साथ रखें.
ये भी पढ़ें