Advertisement

शिरडी में आमों की मिठास! साईं चरणों में 3500 किलो केसर आम का दान, भक्तों को मिला आमरस प्रसाद

मंदिर के प्रसादालय में इन आमों से बना आमरस भक्तों को बांटा जा रहा है. भक्तों को यह प्रसाद बहुत ही स्वादिष्ट लग रहा है और वे इसे पाकर बेहद खुश हैं.

Shirdi Sai Baba
gnttv.com
  • शिरडी,
  • 28 मई 2025,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर के किसान रविन्द्र करगल ने इस साल शिरडी साईं बाबा मंदिर को 3500 किलो केसर आम अर्पित किए हैं. मंदिर के प्रसादालय में इन आमों से बना आमरस भक्तों को बांटा जा रहा है. भक्तों को यह प्रसाद बहुत ही स्वादिष्ट लग रहा है और वे इसे पाकर बेहद खुश हैं.

साईं बाबा के भक्त का अनोखा चढ़ावा
रविन्द्र करगल पिछले 6 सालों से हर साल साईं बाबा को हजारों किलो आम अर्पित कर रहे हैं. इस बार उन्होंने 3500 किलो केसर आम का चढ़ावा चढ़ाया है. इससे पहले भी उन्होंने 2020 में 5000 किलो, 2021 में 2500 किलो, 2022 में 5000 किलो, 2023 में 2527 किलो और 2024 में 3250 किलो आम दान किए थे. 

प्रसाद में मिला आमरस
इस बार साईं बाबा मंदिर के प्रसादालय में भक्तों को आमरस का प्रसाद दिया जा रहा है. भक्तों का कहना है कि यह आमरस बहुत ही स्वादिष्ट है और वे इसे पाकर बहुत खुश हैं. एक भक्त ने कहा, "हम यहां पर पहली बार दर्शन करने आए और यहां का भोजन बहुत अच्छा है और ये आमरस बहुत स्वादिष्ट है."

भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं
साईं बाबा के भक्तों को आमरस का प्रसाद पाकर बहुत खुशी हो रही है. एक अन्य भक्त ने कहा, "6 साल से शिरडी में आ रहे हैं, साईं बाबा के दर्शन करने आते हैं और हमेशा लंगर खा कर जाते हैं, भंडारा खाते हैं, पहली बार हमें आमरस मिला है और यह बहुत स्वादिष्ट है."

मंदिर ट्रस्ट की पहल
मंदिर ट्रस्ट ने मशीन के जरिए आमरस बनवाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया है. इस बार दो दिनों तक भक्तों को प्रसादालय में आमरस का प्रसाद दिया जा रहा है. शिरडी साईं बाबा मंदिर में भक्तों को रोजाना प्रसाद में कुछ ना कुछ मीठा दिया जाता है, लेकिन इन दिनों आमरस का प्रसाद विशेष रूप से दिया जा रहा है.

(नितिन मिराने की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement