Shravan 2026 Calendar: कब से शुरू होगा सावन, कौन-सी तारीख से रखें 16 सोमवार व्रत, जानिए पूरी जानकारी

Shravan 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी. वहीं सावन पूर्णिमा 28 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी. इस पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है.

Sawan 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना सावन हिंदू धर्म में बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस पूरे महीने में लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं, सोमवार का व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं. अगर आप भी साल 2026 में सावन व्रत या 16 सोमवार व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं सावन की शुरुआत और समाप्ति की तारीख, सावन के सभी सोमवार और इस व्रत का धार्मिक महत्व.

कब से शुरू होगा सावन 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी. वहीं सावन पूर्णिमा 28 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी. इस पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. श्रद्धालु शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं और व्रत रखकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

16 सोमवार व्रत कब से शुरू करें
जो श्रद्धालु 16 सोमवार व्रत रखना चाहते हैं, वे सावन की शुरुआत यानी 30 जुलाई 2026 को संकल्प ले सकते हैं. इसके बाद पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ेगा और इसी दिन से 16 सोमवार व्रत की शुरुआत करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि सावन में इस व्रत की शुरुआत करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

16 सोमवार व्रत का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक 16 सोमवार व्रत करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. यह व्रत मन और आत्मा की शुद्धि का माध्यम माना जाता है. इसके अलावा अविवाहित लोगों को योग्य जीवनसाथी मिलने, वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ने तथा सच्ची मनोकामनाओं की पूर्ति का भी विश्वास किया जाता है. ये सभी मान्यताएं हिंदू धार्मिक परंपराओं पर आधारित हैं.

सावन के सोमवार 2026
साल 2026 में सावन के चार सोमवार इस प्रकार हैं...
पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED