Advertisement

Dhanteras 2026: कर रहे हैं धरतेरस की खरीदारी? तो आंख मूंद कर न लें चीज़े... जानें किन चीज़ों को खरीदने से बचना चाहिए, क्या है वजह?

धरतेरस खरीदारी का पर्व है. सभी लोगों का ध्यान खरीदारी पर रहता है. वह चाहते हैं कि बेशक कोई छोटी चीज़ ही खरीदें, लेकिन खरीदें जरूर. पर क्या आपको पता है कि क्या कुछ ऐसी चीज़े भी हैं, जिनकी खरीदारी से खुशहाली आने की जगह उलटे पांव जा सकती है.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार का खास महत्व है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है. लोग सोना, चांदी और नए बर्तन जैसी चीजों की खरीदारी करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर नई चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है. लेकिन हर चीज़ की खरीदारी मान्यताओं के अनुसार शुभ नहीं मानी जाती. वास्तु और ज्योतिष से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनको घर लाने से बचना चाहिए.

लोहे का सामान खरीदने से बचें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजें खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है. माना जाता है कि लोहे का संबंध शनिदेव से होता है. इसलिए इस दिन लोहे का सामान घर लाने से बचने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सुख-शांति और खुशहाली प्रभावित हो सकती है. इसलिए धनतेरस पर लोहे के बर्तन या दूसरी चीजें खरीदने से परहेज करना चाहिए.

कांच से बनी चीजें न खरीदें

धनतेरस पर कांच से बनी चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन कांच का सामान घर लाने से नेगेटिविटी बढ़ सकती है. इसलिए कांच के बर्तन, शीशे और सजावट का सामान खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है.

काले रंग की चीजें खरीदने से बचें

हिंदू धर्म में काले रंग को कई शुभ कामों में इस्तेमाल करने से बचा जाता है. ज्योतिष में इस रंग का संबंध शनि और राहु से जोड़ा जाता है. इसलिए धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े या दूसरी काली चीजें खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है. मान्यता है कि शुभ अवसर पर ऐसी चीजें घर लाने से बचना चाहिए.

चाकू और कैंची जैसी चीजें न खरीदें

धनतेरस के दिन चाकू, कैंची, सुई, पिन जैसी नुकीली चीजें खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धारदार चीजें घर में तनाव और झगड़े का कारण बन सकती हैं. इसलिए इस दिन ऐसी चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए.

धनतेरस पर क्या खरीदना माना जाता है शुभ?

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल, तांबे के बर्तन और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. इसके अलावा साबुत धनिया और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने की भी परंपरा है. हालांकि, खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है.

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना क्यों है शुभ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को घर की सफाई और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने की परंपरा है. माना जाता है कि साफ-सुथरे घर में खुशहाली और सकारात्मक माहौल बना रहता है. कई लोग इसे घर में सुख-समृद्धि आने की कामना से खरीदते हैं. 

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है, जहां साफ-सफाई और व्यवस्था का ध्यान रखा जाता है. इसी कारण धनतेरस और दिवाली के मौके पर घर की अच्छी तरह सफाई की जाती है. झाड़ू घर की गंदगी दूर करने का साधन है. इसलिए इसे मां लक्ष्मी के स्वागत और घर में खुशहाली बनाए रखने की परंपरा से जोड़ा जाता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement