पौधों न केवल घर की खूबसूरती बढ़ने का काम करते हैं, लेकिन घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को भी रोकने का काम करते हैं. घर को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह के पौधे लगाते हैं. कुछ लोग बालकनी में गार्डन तैयार करते हैं, तो कुछ घर के अंदर ही छोटे-छोटे पौधे रखना पसंद करते हैं. इनसे कमरे की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही घर में हरियाली भी बनी रहती है. वास्तु के अनुसार, कुछ इनडोर प्लांट्स को सकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि इन्हें घर में रखने से नकारात्मकता कम होती है और माहौल अच्छा बना रहता है. अगर आप भी घर में पौधे लगाने का सोच रहे हैं, तो इन पांच इनडोर प्लांट्स को जगह दे सकते हैं.
1. मनी प्लांट
मनी प्लांट को घरों में लगाना काफी पसंद किया जाता है. इसकी हरी पत्तियां कमरे को खूबसूरत बनाती हैं और इसे कम देखभाल में भी आसानी से उगाया जा सकता है. वास्तु की मान्यता के अनुसार, मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. इसे घर के अंदर ऐसी जगह रखें, जहां रोशनी आती हो. इसकी मिट्टी में ज्यादा पानी न डालें, क्योंकि पानी जमा होने से जड़ें खराब हो सकती हैं.
2. स्नेक प्लांट
अगर आप ऐसा पौधा चाहते हैं जिसकी देखभाल में ज्यादा समय न लगे, तो स्नेक प्लांट लगा सकते हैं. इसकी लंबी और नुकीली पत्तियां इसे बाकी पौधों से अलग बनाती हैं. वास्तु में इसे नकारात्मक ऊर्जा से बचाव और सकारात्मक माहौल से जोड़ा जाता है. इसे कमरे के किसी कोने में रखा जा सकता है. इस पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती.
3. पीस लिली
पीस लिली अपने सफेद फूलों और गहरे हरे पत्तों के लिए जानी जाती है. नाम की तरह ही इसे शांति और सुकून का प्रतीक माना जाता है. घर के अंदर इसे रखने से कमरे की खूबसूरती बढ़ती है. यह तेज सीधी धूप के बजाय हल्की और अप्रत्यक्ष रोशनी में अच्छी तरह बढ़ती है. इसकी मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें. ध्यान रखें कि यह पौधा पालतू जानवरों के लिए जहरीला हो सकता है.
4. तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा भारतीय घरों में धार्मिक और पारंपरिक महत्व रखता है. इसे पवित्रता और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. भारतीय घरों में रोज तुलसी की पूजा भी की जाती है. इसे ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां पर्याप्त धूप आती हो. तुलसी को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर पानी दें और सूखी पत्तियां हटा दें. इसे पूरी तरह अंधेरे कमरे में रखना ठीक नहीं है.
5. एलोवेरा
एलोवेरा भी घर के अंदर रखा जाने वाला लोकप्रिय पौधा है. इसकी मोटी हरी पत्तियों में जेल होता है, जिसका इस्तेमाल कई लोग त्वचा की देखभाल में करते हैं. वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में इसे घर के लिए शुभ माना जाता है. इसे ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी रोशनी आती हो. एलोवेरा को बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती. मिट्टी सूखने के बाद ही इसमें पानी डालें.
ये भी पढ़ें