राम-जानकी के लिए कूलर तो गणेशजी के लिए AC... वाराणसी के मंदिरों में गर्मी से राहत के लिए किए गए इंतजाम

पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है. कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. वाराणसी में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए मंदिरों में एसी और कूलर लगाए गए हैं. लोहटिया में राम-जानकारी मंदिर में कूलर लगाए हैं तो प्राचीन बड़ा गणेश मंदिर में AC लगाए गए हैं.

Varanasi News
रोशन जायसवाल
  • वाराणसी,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

भक्ति-भावना का ऐसा उदाहरण शायद ही कहीं और देखने को मिले, जैसा इन दिनों काशी के मंदिरों में दिख रहा है. मंदिरों में इस भीषण गर्मी की तपिश से भगवान को बचाने के लिए कूलर और AC तक लग गए हैं. मालूम हो कि वाराणसी में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. ऐसे में न केवल वाराणसी की सड़कों और चौक-चौराहों पर, बल्कि मंदिरों में भी गर्मी सितम ढा रही है. यही वजह है कि काशी के तमाम प्राचीन मंदिर इन दिनों AC और कूलर से लैस हो चुके हैं.

राम-जानकी मंदिर में कूलर-
वाराणसी के लोहटिया इलाके राम-जानकी मंदिर की तस्वीरों में दिखाई पड़ रहा है कि पूरे राम दरबार की मूरत के आगे एक कूलर लगातार चल रहा है. सुबह से लेकर शाम तक जब तक मंदिर खुला है, तबतक भगवान के लिए कूलर की पूरी व्यवस्था की गई है. इतना ही नहीं,  गर्मी से बचाव के लिए मूर्तियों को सूती वस्त्र पहनाए गए हैं और तो और भोग-प्रसाद और फल में भी ठंडी सामग्री चढ़ाई जा रही है. मंदिर के पुजारी देवेंद्रनाथ चौबे ने बताया कि जिस प्रकार हम इंसानों को मौसम का एहसास होता है, ठीक उसी तरह ईश्वर को भी होता है. इसी भावना के तहत सारे इंतजाम किए जाते हैं. 

भगवान गणेश के लिए AC-
नजदीक ही प्राचीन बड़ागणेश मंदिर में भी मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश के ठीक बगल में दीवार पर AC लगातार चल रहा है. मंदिर के पुजारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी में गर्मी काफी पड़ रही है. जिसको देखते हुए गणेश जी को सूती वस्त्र ही पहना रहे है. उन्होंने बताया कि AC और कूलर का प्रबंध मंदिर में किया गया है, लेकिन ये सारे इंतजाम भी भीषण गर्मी ने फेल कर दिया है. भोग में मौसमी फल और दही का भोग लगाते है, ताकि ठंडक बनी रहे. उन्होंने बताया ये सारे इंतजाम मई से लेकर अगस्त तक रहता है. वहीं मंदिर के महंत राजेश तिवारी ने बताया कि गर्भगृह में AC है तो परिक्रमा स्थल पर ग्रीन पर्दे लगाए गए है. भक्तों के लिए वाटर कूलर और कूलर भी लगाया गया है.

भगवान को भी गर्मी का अहसास-
वहीं मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालु किरण और संजय ने बताया कि वाराणसी में तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है. जिस तरह से आम इंसान और भक्तों को मौसम का एहसास होता है तो उसी तरह भगवान को भी इसका एहसास होता है. इसी भावना से सारे इंतजाम किए जाते है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED