वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख, समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि घर में सही तरीके और सही दिशा में लगाया गया मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और आर्थिक स्थिरता लाने में मदद करता है. हालांकि, कई लोग इसे घर में तो लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु से जुड़े जरूरी नियमों की अनदेखी कर देते हैं. मनी प्लांट को लगाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत दिशा या गलत तरीके से लगाया गया पौधा शुभ फल देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है.
ईशान कोण में न लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए. यह दिशा देव गुरु बृहस्पति की मानी जाती है. इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं.
जमीन को न छुएं इसकी बेल
मनी प्लांट की बेल और पत्तियां कभी भी जमीन से नहीं टकरानी चाहिए. वास्तु के अनुसार, इसकी बेल को रस्सी, लकड़ी या किसी सहारे की मदद से ऊपर की ओर बढ़ने देना शुभ माना जाता है. इससे घर में तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
सूखा या पीला पौधा तुरंत हटाएं
घर में सूखा या मुरझाया हुआ मनी प्लांट रखना अशुभ माना जाता है. यदि इसकी पत्तियां पीली पड़ जाएं या सूखने लगें तो उन्हें तुरंत काटकर हटा देना चाहिए. हमेशा हरे-भरे और स्वस्थ पौधे को ही घर में रखें.
बालकनी में लगाना माना जाता है शुभ
मनी प्लांट को घर के बाहर या बालकनी में लगाना बेहतर माना जाता है. साथ ही इसे ऐसी जगह रखें जहां यह लोगों की सीधी नजर में न आए.
गिफ्ट या चोरी किया हुआ पौधा न लगाएं
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अपने घर का मनी प्लांट किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए. वहीं किसी दूसरे के घर से चोरी करके लाया गया मनी प्लांट भी घर में नहीं लगाना चाहिए.
दक्षिण-पूर्व दिशा और शुक्रवार है सबसे शुभ
यदि आप मनी प्लांट को पानी में उगा रहे हैं तो नीले रंग की बोतल का उपयोग करना शुभ माना जाता है. वहीं इसे लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी गई है. मिट्टी के गमले में लगाया गया मनी प्लांट भी शुभ फल देता है. इसके अलावा शुक्रवार का दिन मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे शुभ माना गया है, क्योंकि यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है.
मनी प्लांट के साथ लगाएं ये पौधे
मनी प्लांट के साथ कुछ अन्य शुभ पौधे लगाने से भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. उनका कहना है कि हर पौधे की अपनी अलग ऊर्जा होती है. इसलिए मनी प्लांट के साथ सही पौधों का चयन करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का लाभ दोगुना हो सकता है.
ये भी पढ़ें: