Vastu Tips: ऑफिस से घर आते ही क्यों खराब हो जाता है मूड? ये 4 गलतियां हो सकती हैं वजह

अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस से लौटते ही घर में सुकून मिले. तो इसके लिए वास्तु टिप्स अपनाएं जो कहती है कि घर को साफ रखें, बेकार सामान हटाएं, धूप और ताजी हवा आने दें और कमरों में हल्के रंग रखें.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

सुबह से शाम तक ऑफिस का काम, बॉस का दबाव, ट्रैफिक की परेशानी और रोज की भागदौड़ के बाद हर कोई चाहता है कि घर पहुंचकर थोड़ा सुकून मिले. घर ऐसी जगह होती है, जहां मन शांत हो जाता है और दिनभर की थकान उतर जाती है. लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा नहीं होता. उनके साथ बाहर सब ठीक रहता है, लेकिन जैसे ही घर में कदम रखते हैं, अचानक मन खराब होने लगता है. 

उन्हें बिना किसी वजह के गुस्सा आता है, चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है या मन उदास लगने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसे सिर्फ थकान समझकर नजरअंदाज न करें. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की कुछ छोटी-छोटी गलतियां भी इसकी वजह बन सकती हैं.

घर का मेन गेट रखें साफ

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में पॉजिटिविटी मुख्य दरवाजे से अंदर आती है. अगर दरवाजे के पास गंदगी, धूल, बेकार सामान, चप्पलों का ढेर या अंधेरा रहता है, तो घर का माहौल अच्छा नहीं माना जाता. इसलिए कोशिश करें कि मुख्य दरवाजा हमेशा साफ रहे और वहां अच्छी रोशनी हो. जब घर में कदम रखते ही साफ-सुथरा माहौल दिखता है, तो मन भी अच्छा महसूस करता है.

टूटा-फूटा सामान घर में न रखें

बहुत से लोग खराब टीवी, बंद घड़ी, टूटे बर्तन या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को लंबे समय तक घर में रखते रहते हैं. वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना गया है. कहा जाता है कि ऐसे सामान से घर का माहौल भारी लग सकता है. इसलिए समय-समय पर बेकार और टूटा सामान घर से बाहर कर देना बेहतर माना जाता है.

घर में आने दें धूप और ताजी हवा

अगर घर की खिड़कियां हमेशा बंद रहती हैं और धूप या ताजी हवा अंदर नहीं आती, तो घर घुटन वाला लग सकता है. ऐसे माहौल में दिनभर की थकान और ज्यादा महसूस होती है. इसलिए रोज कुछ देर के लिए खिड़कियां खोलें. धूप और ताजी हवा आने से घर भी फ्रेश लगता है और मन को भी अच्छा महसूस होता है.

बेडरूम और हॉल के रंग के भी मायने

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम और हॉल में बहुत गहरे या तेज रंग लगाने से मन बेचैन हो सकता है. इन कमरों में सफेद, क्रीम, हल्का नीला या हल्का हरा जैसे हल्के रंग ज्यादा अच्छे माने जाते हैं. ऐसे रंग देखने से मन शांत रहता है और घर का माहौल भी सुकूनभरा लगता है.

 

Read more!

RECOMMENDED