Chanakya Niti: अगर आपमें भी है इनमें से कोई आदत.. तो असफलता की तरफ झुक रहे हैं आप

चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपने काम को टालने की आदत बना लेता है, वह धीरे-धीरे अपने लक्ष्यों से भटक जाता है.

chanakya niti
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:48 PM IST

आचार्य चाणाक्य को इतिहास के सबसे बुद्धिमान और दूरदर्शी व्यक्तियों में गिना जाता है. उनकी नीतियां आज भी दुनिया में उतनी ही मानी जाती है, जितनी सदियों पहले थीं. उन्होंने जीवन से जुड़ी कई ऐसी गलतियों का उल्लेख किया है, जो इंसान को सफलता से दूर ले जाकर उसे बर्बादी की ओर धकेल सकती हैं. अगर आप एक सफल जीवन जीना चाहते हैं, तो इन गलतियों को समझना और उनसे बचना बेहद जरूरी है.

समय को हल्के में लेने की आदत
चाणक्य के अनुसार समय से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं है. जो व्यक्ति अपने काम को टालने की आदत बना लेता है, वह धीरे-धीरे अपने लक्ष्यों से भटक जाता है. आज का काम कल पर छोड़ना न केवल आपकी प्रोडक्टिविटी को कम करता है, बल्कि सफलता के रास्ते को भी मुश्किल बना देता है. इसलिए जरूरी है कि हर काम को सही समय पर पूरा किया जाए और समय की कद्र करना सीखा जाए.

रिश्तों को नजरअंदाज करना
जीवन में परिवार और दोस्तों का महत्व बेहद खास होता है. चाणक्य नीति के अनुसार, कोई भी इंसान अकेले खुश नहीं रह सकता. अगर आप अपने करीबी रिश्तों को समय नहीं देते, तो मुश्किल समय में खुद को अकेला पा सकते हैं. रिश्तों में दूरी और गलतफहमी बढ़ने देना आपके जीवन की सबसे बड़ी भूलों में से एक हो सकती है. इसलिए अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना और रिश्तों को मजबूत बनाए रखना जरूरी है.

सीखने की प्रक्रिया को रोक देना
चाणक्य का मानना था कि जिस दिन इंसान सीखना बंद कर देता है, उसी दिन उसकी प्रगति रुक जाती है. ज्ञान ही एक ऐसी शक्ति है, जो आपको हर कठिन परिस्थिति से बाहर निकाल सकती है. जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने की इच्छा बनाए रखें और दूसरों के अनुभवों से भी सीखने की कोशिश करें.

सेहत को प्राथमिकता न देना
अक्सर लोग सफलता और धन कमाने की दौड़ में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. चाणक्य के अनुसार, यह एक गंभीर गलती है जो जीवन को असंतुलित कर सकती है. अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो आप न तो अपनी उपलब्धियों का आनंद ले पाएंगे और न ही आगे बढ़ पाएंगे. इसलिए जरूरी है कि काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जाए.

 

Read more!

RECOMMENDED