Advertisement

Gayatri Mantra Chanting: गायत्री मंत्र के पहले नौ शब्द करते हैं प्रभु के गुणों की व्याख्या...जाप में छुपा है सफलता का रास्ता, जानिए

गायत्री मंत्र के जाप से भौतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह की उपलब्धियां प्राप्त होती हैं. माना जाता है कि गायत्री मंत्र का जाप करन से जीवन में उत्साह और सकारात्मकता आती है. अगर बच्चे गायत्री मंत्र का जप करें तो उनकी एकाग्रता बढ़ती है और वो सफलता को आसानी से पा लेते हैं.

Gayatri Mantra
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST
  • होती है मनोकामनाओं की पूर्ति
  • छुपा है सफलता का रास्ता

सभी मंत्रों में सबसे प्रभावशाली जिस मंत्र को माना जाता है वो है गायत्री मंत्र. गायत्री को वेदमाता कहा जाता है. शास्त्रों में ऐसा वर्णन मिलता है कि आकाशवाणी से ही सृष्टि के रचयिता को गायत्री मंत्र प्राप्त हुआ था. माना जाता है कि गायत्री मंत्र का जाप करन से जीवन में उत्साह और सकारात्मकता आती है. कितनी भी बड़ी समस्या हो, तांत्रिक और वैदिक मंत्रों का अनुष्ठान हो, बिना गायत्री मंत्र के पूरा नहीं होता. गायत्री मंत्र पढ़कर आप खराब से खराब परिस्थिति को भी बहुत आसानी से पार कर सकते हैं. गायत्री मंत्र के जाप से मन एकाग्र होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है.

गायत्री मंत्र शुद्धता, शक्ति और संयम का मंत्र है. मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भी कारगर माना गया है. नौकरी या रोजगार में अगर परेशानी हो रही हो तो ऐसे में गायत्री मंत्र का जाप लाभ दे सकता है. जो लोग शिक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए. 

गायत्री मंत्र के पहले नौ शब्द प्रभु के गुणों की व्याख्या करते हैं. जानिए इनके बारे में विस्तार से...

ॐ - प्रणव
भूर- मनुष्य को प्राण प्रदाण करने वाला
भुवः - दुख़ों का नाश करने वाला
स्वः - सुख प्रदाण करने वाला
तत - वह सवितुर - सूर्य की भांति उज्जवल
वरेण्यं- सबसे उत्तम
भर्गो - कर्मों का उद्धार करने वाला
देवस्य - प्रभु
धीमहि-  आत्म चिंतन के योग्य (ध्यान)
धियो - बुद्धि, यो - जो, नः - हमारी, प्रचोदयात् - हमें शक्ति दें

क्या है गायत्री मंत्र ?
- गायत्री मंत्र मुख्यतः वेदों की ऋचा है , यह मुख्यतः यजुर्वेद और ऋग्वेद के दो भागों से मिलकर बना है.
- इस ऋचा में मुख्यतः ईश्वरीय प्रकाश (सविता) की आराधना की गई है , इसलिए इसको सावित्री भी कहा जाता है
- इस मंत्र के जाप से भौतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह की उपलब्धियां प्राप्त होती हैं
- जिस तरह की प्रार्थना के साथ गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है , वैसी ही उपलब्धि प्राप्त होती है.
- शिक्षा एकाग्रता और ज्ञान के लिए गायत्री मंत्र सर्वश्रेष्ठ है

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement