महाशिवरात्रि का त्यौहार शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन भक्त व्रत धरण कर पूरा दिन भगवान शिव की आराधना करते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए हर साल शिव भक्त इस दिन व्रत करते हैं और पूजा कर, शाम को धूम-धाम से शिव और मां पार्वती का विवाह रचाते हैं.
महाशिवरात्रि 2026 में इस बार शिवरात्रि का व्रत 15 तारीख को पड़ रहा है, जिसका पारण व्रती 16 फरवरी को सुबह 06:59 बजे से लेकर दोपहर 03:24 तक कर सकते हैं. इस साल शिवरात्रि की पूजा चारों प्रहर हो सकेगी, जिसके लिए 10 शुभ योग बन रहे हैं. ज्योतिषों के अनुसार इस साल जल अभिषेक के लिए भी चार अलग-अलग शुभ मुहूर्त हैं.
क्या हैं चार प्रहर पूजा के लिए
शिवरात्रि पर शिव जी को जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि पर क्या हैं 10 शुभ योग
इस साल शिवरात्रि पर ये 10 शुभ योग बन रहे हैं. ये योग जीवन में धन प्राप्ति, स्वास्थ्य और सुख लेकर आएंगे. इस दिन शिव योग से लेकर सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, साध्य, शुक्ल और ध्रुव जैसे कई योग बनेंगे. ज्योतिषों का मानना है कि इस दिन व्यतिपात और वरियान योग भी रहने वाला है.
साथ ही इस महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि वालों के लिए 4 प्रमुख राजयोग रहने वाले हैं. जिससे सिंह राशि वालों के जीवन में राजयोग, धन और बुद्धि में वृद्धि की संभावना प्रबल दिखाई दे रही है. इन राशि के जातकों को इस शिवरात्रि सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.
इन पूजा की चीजों से करें भगवान शिव को प्रसन्न
जनेऊ, नारियल, फल, मिठाई, इलायची, बेलपत्र, शमी, धतूरा, भांग, दीपक, आक का फूल, सफेद फूल, चंदन, सिक्का, अक्षत, पान, सुपारी और कलश.
इन सब चीजों को पूजा के दौरान विधि विधान के साथ भगवान को चढ़ाएं. ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा आपको प्राप्त होगी, साथ ही आपके जीवन में सुख और शांति आएगी.
ये भी पढ़ें