बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि धाम पर आने वाले भक्तों को होटल और दुकानदार लूट रहे हैं. उन्होंने कहा कि '10 की चीज बागेश्वर धाम पर होटल वाले 15 में बेचते हैं.' शास्त्री ने प्रसाद की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 'यहां का प्रसाद तो इतना गजब का है कि शक्कर के अलावा तुम्हें कुछ मिलेगा ही नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि 'बाकी जगहों की मिठाई में शक्कर खोजनी पड़ती है. शास्त्री ने बागेश्वर धाम की बढ़ती ख्याति और आलोचकों का भी जिक्र किया. देखिए अच्छी बात.