अच्छी बात के इसे एपिसोड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भारत सरकार से प्रार्थना की है कि वर्तमान में जितने भी ऑनलाइन गेम के ऐप हैं, यदि उन्हें बंद कर दिया जाए तो बहुत से घर बर्बाद होने से बच जाएंगे. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम ऐप की जगह स्किल डेवलपमेंट का ऐप चालू किया जाए तो भारत विश्व गुरु हो जाएगा. उन्होंने काशी यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि वहां के बहुत से संस्कृत विद्यालय बंद होने की कगार पर हैं और उनकी हालत खराब है. उन्होंने कहा कि गुरुकुलों को फिर से प्रारंभ करना चाहिए ताकि बच्चे पढ़ सकें, समझ सकें और जान सकें. देखिए अच्छी बात.