मध्य प्रदेश के डबरा स्थित नवग्रह मंदिर में तीन दिवसीय हनुमान चालीसा कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया गया कि भगवान स्वयं तय करते हैं कि उन्हें किससे क्या कार्य करवाना है. डबरा के नवग्रह मंदिर को विश्व का अद्भुत मंदिर बताया गया, जहां नवग्रह देवता अपनी सात पत्नियों के साथ विराजमान हैं. कथा में हनुमान चालीसा की चौपाई 'तुम्हरे भजन राम जी को पावै, जनम जनम के दुख बिसरावै' का विस्तार से वर्णन किया गया. यह समझाया गया कि भगवान राम को पाने का सबसे सरल मार्ग हनुमान जी की भक्ति है. जिस तरह संतों की शरण में जाने से हनुमान जी मिलते हैं, उसी तरह हनुमान जी की आराधना करने से स्वतः ही भगवान राम की प्राप्ति हो जाती है. इसके साथ ही पारिवारिक संस्कारों, माता-पिता के प्रभाव और जीवन में भक्ति के महत्व पर भी चर्चा की गई. देखिए अच्छी बात.