अच्छी बात के इस एपिसोड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमान कथा के दौरान जीवन को खुशहाल और तनाव मुक्त बनाने के पांच महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए. कथा में बताया गया कि व्यक्ति को हमेशा व्यस्त और मस्त रहना चाहिए. दिमाग में नकारात्मक विचारों को निकालकर सकारात्मक विचारों को जगह देनी चाहिए, जिससे जीवन में मंगल ही मंगल हो सके. कथा के दौरान पांच मुख्य सूत्रों पर जोर दिया गया. पहला, कथा सुनने से व्यर्थ की चिंताएं दूर होती हैं और परमात्मा से मिलन होता है. दूसरा, युवाओं के पास ज्ञान होता है जबकि बुजुर्गों के पास अनुभव, इसलिए दोनों की बात सुननी चाहिए. तीसरा, अपने अहंकार के बजाय भगवान के भरोसे आगे बढ़ना चाहिए. चौथा, दूसरों से अपेक्षाएं रखना और भूत या भविष्य में जीना ही दुख का कारण है, जबकि वर्तमान में जीना सच्चा सुख है. पांचवां और अंतिम सूत्र यह है कि हमेशा मुस्कुराते हुए और खुश होकर अपने घर जाना चाहिए. इस दौरान सुंदरकांड और हनुमान जी की महिमा का भी विस्तार से वर्णन किया गया.