अच्छी बात के इस एपिसोड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए केवल चित्र पूजा नहीं, बल्कि निर्मल चरित्र का होना आवश्यक है. समाज में बदलते दौर पर चिंता जताते हुए गाय पालने की जगह कुत्तों को प्राथमिकता देने की प्रवृत्ति की आलोचना की गई और प्रत्येक नागरिक से गौ माता के संरक्षण व सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया गया. इसके साथ ही, जीवन में हनुमान जी के आदर्शों को अपनाने और उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी गई. कथा के दौरान हनुमान जी द्वारा जीवन में लगाई गई विभिन्न छलांगों के आध्यात्मिक अर्थ को विस्तार से समझाया गया, जिनमें बाल्यकाल में ज्ञान की छलांग, लंका गमन की भक्ति छलांग, संजीवनी बूटी की वैराग्य छलांग और पाताल लोक में ध्यान की छलांग शामिल है.