चाय पीने वालों का 9 प्रतिशत से लेकर 13 प्रतिशत तक कम हो जाता डेथ रेट...स्टडी में हुआ खुलासा

शोधकर्ताओं ने चाय के अधिक सेवन और लंबे जीवन से जुड़े इसके अनूठे लाभों का विश्लेषण किया है. उनका मानना है कि चाय पीने वालों का डेथ रेट 9 प्रतिशत से लेकर 13 प्रतिशत तक कम हो जाता है.

Drink Tea reduces risk of death (Unsplash)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST
  • डेथ रेट 9 प्रतिशत से लेकर 13 प्रतिशत तक कम
  • काली चाय होती है सबसे ज्यादा फायदेमंद

चाय को दुनियाभर में पसंद किया जाता है. भारत में चाय पीने से ही दिन की शुरुआत होती है. कुछ लोग चाय पीते हैं, तो कोई कॉफी पीना पसंद करता है. विदेश में भी ग्रीन टी, ब्लैक टी बहुत पसंद की जाती है. इन चाय पीनों वालों को लेकर ब्रिटेन की एक रिसर्च टीम ने एक शोध किया जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ. रिसर्च टीम ने पाया है कि जो लोग चाय ज्यादा पीते है विशेष रूप से काली चाय (ब्लैक टी) उनके मरने का खतरा भी कम हो जाता है. स्टडी के मुताबिक, जो लोग दिन में दो से तीन कप चाय पीते हैं, उनकी मौत जल्दी होने का खतरा कम हो जाता है. चाय का सेवन करने वाले लोगों का डेथ रेट 9 प्रतिशत से लेकर 13 प्रतिशत तक कम हो जाता है.

क्या है स्टडी?
यूनाइटेड किंगडम स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (National Institutes of Health)के हिस्से नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ( National Cancer Institute) की एक रिसर्च टीम ने चाय का सेवन करने पर रिसर्च की है. उन्होंने ग्रीन टी की जगह ब्लैक टी पर रिसर्च की. टीम के अनुसार, चाय ज्यादा पीने वाले लोग विशेष रूप से काली चाय ( ब्लैक टी ) पीने वाले लोगों को मरने का खतरा कम होता है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च के मुताबिक, जो लोग प्रतिदिन दो या उससे अधिक कप चाय का सेवन करते हैं उनका डेथ रेट 9 प्रतिशत से लेकर 13 प्रतिशत तक कम हो जाता है. ज्यादा चाय का सेवन करने से हृदय रोग (heart disease)या हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से व्यक्ति की मौत नहीं होती है. 

रिसर्च का दावा
जर्नल एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन (journal Annals of Internal Medicine) में प्रकाशित इस स्टडी का कहना है कि क्योंकि चाय का सेवन दुनियाभर में काफी ज्यादा मात्रा में किया जाता है  इस कारण इस अध्ययन की सत्यता का पता उन जगहों पर निकालना मुश्किल है, जहां पर ज्यादा से ज्यादा लोग काली चाय पीते हैं. यूनाइटेड किंगडम में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के रिसर्च में 40 से 69 वर्ष की आयु के लगभग पांच लाख (4,98,043) पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें से  89 प्रतिशत लोग ब्लैक टी पीते हैं. रिसर्च के दौरान इन लोगों से साल 2006 से 2010 तक के बीच में प्रश्नावली (questionnaire) भरवाई गई थी जिसका अभी तक पालन हो रहा है. इन लोगों की सेहत, मृत्यु जैसी जानकारी का पता यूके के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के डेटाबेस से लगाया गया है. दिनभर में दो से अधिक चाय का कप पीने से डेथ रेट कम तो होती है, चाहे आपका मेटाबॉलिज्म  कैसा भी हो. इस स्टडी का मानना है कि चाय को भी हमारी हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED