क्या आप जानते हैं ब्रह्मांड में कितने सारे ऐसे ग्रह मौजूद हैं जिनके बारे में किसी को भी नहीं पता है. कई तरह के सोलर सिस्टम भी हैं, जिनमें हजारों ग्रह हैं. हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक और ग्रह की खोज की है. खगोलविदों ने बताया कि ये एक्सोप्लैनेट कुछ हद तक आलू के जैसा दिखता है. WASP-103b नाम का ये ग्रह, सौर मंडल से लगभग 1,800 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है. यह "हरक्यूलिस" तारामंडल में मौजूद है. यह आलू जैसा ग्रह हमारे सूरज से भी ज्यादा गर्म और बड़ा है.
2014 में हुई थी इसकी खोज
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, WASP-103b अपने तारे WASP-103 से काफी दूर है, जो पृथ्वी की तुलना में अपने सूर्य के करीब 50 गुना करीब है, इस हद तक कि ग्रह के चक्र में केवल 22 घंटे लगते हैं, जबकि पृथ्वी अपना एक चक्र 365 दिन में पूरा करती है. खगोलविदों ने शुरुआत में 2014 में इस अजीब से दिखने वाले ग्रह की खोज की थी.
कुछ कुछ है बृहस्पति ग्रह जैसा
पुर्तगाल के पोर्टो यूनिवर्सिटी की एक खगोल भौतिकीविद सुज़ाना बैरोस ने बताया कि अगर यह ग्रह बृहस्पति से 1.5 गुना ज्यादा बड़ा है, तो इसका रेडियस दोगुना है. बैरोस के मुताबिक, WASP-103b अपने तारे के गर्म होने की वजह से बहुत फूला हुआ है.
हालांकि, एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ वैज्ञानिक मान रहे हैं कि WASP-103 बी में एक ठोस कोर है, जो एक तरल परत से ढका हुआ है, और एक गैसीय वातावरण से घिरा हुआ है. ये कुछ-कुछ बृहस्पति की तरह का है.
ये भी पढ़ें