Advertisement

Jahnavi Dangeti: 23 साल की जाह्नवी डांगेटी 2029 में करेंगी अंतरिक्ष की यात्रा, बनीं टाइटन्स स्पेस की ‘एस्ट्रोनॉट कैंडिडेट’

इस ऐतिहासिक अवसर पर जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा कि वह खुद को बेहद सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हैं.

Jahnavi Dangeti (mystic_galaxia/ Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2025,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

आंध्र प्रदेश की 23 साल की जाह्नवी डांगेटी को टाइटन्स स्पेस की एस्ट्रोनॉट कैंडिडेट (ASCAN) के रूप में चुना गया है और वह जल्द ही अंतरिक्ष यात्रा करने वाली हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट जाह्नवी को टाइटन्स स्पेस की एक ऑर्बिटल फ्लाइट में शामिल किया गया है, जो पांच घंटे की होगी.

इस ऐतिहासिक अवसर पर जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा कि वह खुद को बेहद सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हैं. 

2029 में होगी पहली मिशन की उड़ान
यह पहली मिशन फ्लाइट 2029 में निर्धारित की गई है, जिसमें तीन घंटे तक लगातार ज़ीरो ग्रैविटी (शून्य गुरुत्वाकर्षण) का अनुभव होगा. जाह्नवी के अनुसार, यह मिशन वैज्ञानिक शोध और मानव अंतरिक्ष उड़ान के विकास के लिए एक बेहद खास अनुभव प्रदान करेगा.

मिशन के दौरान, प्रतिभागी पृथ्वी की दो बार परिक्रमा करेंगे और दो सूर्योदय व दो सूर्यास्त का दृश्य देख पाएंगे. इस मिशन का नेतृत्व NASA के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री और अमेरिकी सेना के रिटायर्ड कर्नल विलियम मैकआर्थर जूनियर करेंगे, जो फिलहाल टाइटन्स स्पेस में चीफ एस्ट्रोनॉट की भूमिका निभा रहे हैं.

STEM और स्पेस रिसर्च में जाह्नवी की एक्टिव भूमिका
जाह्नवी पिछले कई सालों से STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) और अंतरिक्ष अनुसंधान में एक्टिव तौर पर जुड़ी रही हैं. उन्होंने ज़ीरो ग्रैविटी, हाई एल्टीट्यूड मिशन, स्पेससूट ऑपरेशंस और प्लेनेटरी सिम्युलेशन जैसी चुनौतियों में ट्रेनिंग ली है. वह NASA के इंटरनेशनल एयर एंड स्पेस प्रोग्राम के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय भी रही हैं. उनके लिए यह मिशन एक विशेष सम्मान है, खासकर जब यह किसी ऐसे नेता के मार्गदर्शन में हो जिनकी सेवा असाधारण रही हो. 

जाह्नवी ने यह भी बताया कि अब वह 2026 से शुरू होने वाले तीन साल के गहन एस्ट्रोनॉट प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगी, जिसमें अंतरिक्ष यान की प्रणाली, उड़ान सिमुलेशन, प्रशिक्षण और चिकित्सकीय जांच शामिल होंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement