Advertisement

Psychology Fact: आप भी खोते रहते हैं बार-बार टीवी रिमोट? कुछ देर पहले होता है हाथ में, पर अगले ही पल होती खोज... याददाश्त कम है या मामला कुछ और?

लोगों के साथ अक्सर होता है कि उन्होंने अभी-अभी टीवी की वॉल्यूम बढ़ाई और अगले ही पल रिमोट खो गया. जिसके बाद रिमोट खोजने का मिशन शुरू होता है. गद्दे उठाए जाते हैं, सोफे में खोज होती है और न जाने क्या-क्या. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर लोग रिमोट इतना क्यों खो देते हैं.

Person Searching For TV Remote (AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कुछ देर पहले टीवी या AC का रिमोट हाथ में था लेकिन  कुछ मिनट बाद आप उसे खुद खोजते फिरते हैं? रिमोट के लिए सोफे, टेबल और कुशन को पलटते रहके हैं. रिमोट पास में ही रखा होता है, लेकिन उस समय नजर नहीं आता. अगर ऐसा अक्सर होता है तो जरूरी नहीं कि आपकी याददाश्त कमजोर हो. साइकोलॉजी के अनुसार इसके पीछे ध्यान भटकने की एक छोटी सी गलती हो सकती है.

क्यों याद नहीं रहती छोटी-छोटी चीज?

साइकोलॉजिस्ट ने याददाश्त की आम गलतियों में 'Absent-mindedness' को भी शामिल किया है. इसका मतलब है कि किसी काम के समय हमारा ध्यान पूरी तरह वहां नहीं होता. ऐसे में दिमाग उस चीज़ को अच्छी तरह याद नहीं रख पाता.

जैसे के आप टीवी देख रहे हैं और साथ में मोबाइल चला रहे हैं. आपने चैनल बदला और रिमोट सोफे के पास रख दिया. उस समय आपका ध्यान मोबाइल या टीवी पर था. इसलिए रिमोट कहां रखा, यह बात दिमाग में ठीक तरह से फीड या कहें कि याद नहीं रह पाती. इसी वजह से आप उसे कुछ देर बाद खोजते हैं.

चीज़ और उसकी जगह याद रखने के बीच कनेक्शन

रिमोट को पहचानना और यह याद रखना कि रिमोट कहां रखा है, दोनों अलग बातें हैं. दिमाग को चीज़ और उसकी जगह के बीच कनेक्शन बनाना पड़ता है. कई बार किसी चीज़ की पहचान याद रहती है, लेकिन उसकी सही जगह याद नहीं रहती.

इसी वजह से आपको लगता है कि रिमोट अभी-अभी तो हाथ में था, लेकिन यह याद नहीं आता कि उसे रखा कहां था.

रोज के काम में होती है यह गलती

रिमोट उठाना, चैनल बदलना और फिर उसे कहीं रख देना हमारे लिए बहुत आम बात है. ऐसे काम हम अक्सर बिना ज्यादा सोचे करते हैं. जब किसी काम पर ध्यान कम होता है तो उसकी याद भी कमजोर हो सकती है. यही कारण है कि चाबी, चश्मा, मोबाइल या रिमोट जैसी चीजें कई बार घर में रखकर भूल जाते हैं.

रिमोट खोना मतलब याददाश्त कमजोर होना नहीं

बार-बार रिमोट ढूंढने का मतलब यह नहीं है कि आपकी पूरी याददाश्त खराब है. अगर आप जरूरी काम, तारीख और दूसरी जरूरी बातें नॉर्मल रूप से याद रखते हैं, तो केवल रोजमर्रा की चीजें गलत जगह रखना अलग तरह की भूल हो सकती है.

रिमोट बार-बार खोने से कैसे बचें?

रिमोट के लिए घर में एक तय जगह बनाएं. इस्तेमाल करने के बाद उसे हमेशा उसी जगह रखें. रिमोट रखते समय सिर्फ कुछ सेकंड उसके जगह पर ध्यान दें. मोबाइल या टीवी में बिजी रहते हुए उसे कहीं भी रखने की आदत कम करें. इससे रिमोट खोजने की परेशानी काफी कम हो सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement