शिवालिक की गोद से निकली हिंडन नदी आज इतनी प्रदूषित हो गई है जो आज जीवन की जगह मुसीबत बांट रही है. ऐसे में हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए पांच यात्री दिल्ली तक की पदयात्रा पर निकले हैं. ऐसे में हमारी पहली गुड न्यूज यही है. हिंडन नदी बचाने की मुहिम में जुटे 'भागीरथ' ये आधुनिक भागीरथ. शिवालिक से दिल्ली तक की पदयात्रा कर रहे हैं और इनका मकसद लोगों को हिंडन की गंदगी के प्रति जागरुक करना है.