देशभर में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां जारी हैं. गुजरात के आणंद में राजा गणराज की शोभायात्रा में बाल गणेश और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. वहीं महाराष्ट्र के अकोला में चिंतामणि गणपति की 30 फीट ऊंची प्रतिमा का स्वागत किया गया. उत्तराखंड के चमोली में 12 साल बाद आयोजित हो रही मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा के दौरान डोलियां विभिन्न पड़ावों से होकर आगे बढ़ रही हैं, जहां 20 सितंबर को होम कुंड में पूजा के बाद विदाई होगी. इसके अलावा महाराष्ट्र में श्रावणी अमावस्या पर किसानों का पारंपरिक पर्व बैल पोला और तान्हा पोला धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजस्थान के सीकर स्थित फतेहपुर शेखावाटी में कुलदेवी मंदिर में भादो अमावस्या उत्सव का आयोजन हुआ. बिहार के जहानाबाद में डीएम द्वारा स्कूल के औचक निरीक्षण का अनोखा अंदाज दिखा. साथ ही टेक जगत में नए आईफोन और अन्य उत्पादों को लेकर उत्साह बना हुआ है.