7 Baje 7 Good News | देशभर में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना धूमधाम से की गई. दिल्ली, जयपुर और पश्चिम बंगाल के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कोलकाता में विशेष थीम आधारित पंडाल सजे हैं, वहीं गुजरात के वडोदरा और राजकोट में तलवार रास व हेरिटेज गरबा का आयोजन हुआ. जयपुर के दशहरा मैदान में तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 105 फीट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्थित सीता रसोई को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ईट राइट प्रमाण पत्र प्रदान किया, जिसमें रसोई को 114 में से 103 अंक मिले. उधर, राजस्थान के अलवर स्थित अरावली की पहाड़ियों में करणी माता का नौ दिवसीय मेला विधिवत पूजा के साथ शुरू हुआ. वहीं कश्मीर के गुलमर्ग, बुटा पथरी और अफरवात की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है.