नवरात्रि के सातवें दिन देशभर के मंदिरों में मां कालरात्रि की आराधना की जा रही है। दिल्ली के झंडेवाला मंदिर सहित तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अयोध्या में रामनवमी के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। 27 मार्च को राम मंदिर में भगवान रामलला का भव्य अभिषेक होगा और सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। पुरी के जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार 48 साल बाद खुला और आभूषणों की गिनती शुरू हुई। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मोतीपुर गांव ने बायोगैस प्लांट लगाकर एलपीजी पर निर्भरता खत्म कर दी। राजगढ़ के भेंसवा माता मंदिर को ढाई लाख दीपों से सजाया गया। दिल्ली की 21 वर्षीय नेहा भारती कैब ड्राइवर बनकर अपने परिवार का सहारा बन गई हैं। जैसलमेर में दुर्लभ प्रजाति की कैरकल बिल्ली पर वन विभाग ने रेडियो कॉलर लगाकर निगरानी शुरू की।