देशभर में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज हैं. छत्तीसगढ़ के भिलाई में मैसूर पैलेस और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं. महाराष्ट्र के अकोला में महिलाएं तलवार गरबा का अभ्यास कर रही हैं, जबकि नवसारी में रोबोट गरबा आकर्षण का केंद्र बना. बद्रीनाथ धाम में इस सीजन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 19 लाख के पार पहुंच गई है. गया जी के देवघाट पर पितृ दीपावली मनाई गई और वाराणसी में ऑनलाइन पिंडदान कराया गया. मुंबई में बीएमसी ने मई तक पानी की आपूर्ति सुरक्षित होने का भरोसा दिया है. वहीं, तीरंदाज कुमकुम को जसपाल राणा पुरस्कार के लिए चुना गया है और लद्दाख में पहली उच्च हिमालयी स्नो लेपर्ड सफारी शुरू की गई है.