प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की नई इमारत 'सेवा तीर्थ' और 'कर्तव्य भवन' का उद्घाटन किया. दारा शिकोह रोड पर स्थित इस अत्याधुनिक परिसर में PMO के साथ कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय भी शिफ्ट हो गए हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 'लखपति दीदी' योजना का लक्ष्य 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ करने की महत्वपूर्ण घोषणा की. साथ ही, 'PM राहत स्कीम' लॉन्च की गई, जिसके तहत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये की तत्काल सहायता दी जाएगी. अन्य प्रमुख समाचारों में, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा 29 जून को होगी और यात्रियों का बीमा कवर 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है. अरुणाचल प्रदेश के रोइंग में 22वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइक्लिंग चैंपियनशिप शुरू हुई, जिसमें 29 राज्यों के 512 राइडर्स भाग ले रहे हैं.