ब्रजधाम में होली के त्योहार की तैयारियां पूरी हो गई हैं. बरसाना में कल से लड्डू होली शुरू होगी, जिसके बाद पच्चीस फरवरी को लट्ठमार होली का आयोजन होगा. मथुरा प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर बैठक की और पूरे क्षेत्र को सात जोन और अठारह सेक्टर में बांटा गया है. साथ ही जयपुर में वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने शानदार एयर शो किया, जिसमें अठारह रोमांचक मैन्यूवर पेश किए गए. दिल्ली में नीदरलैंड दूतावास में पचास हजार से ज्यादा रंग-बिरंगे ट्यूलिप्स लगाए गए हैं, जो भारत-नीदरलैंड्स के सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक हैं. अकोला के बड़े राम मंदिर में फागुनी रंगोत्सव मनाया गया और बुंदेलखंड में भी होली का उत्सव शुरू हो गया है. साउथ सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हसन इकतालीस साल बाद एक साथ फिल्म में नजर आएंगे.