श्रावण मास के पहले दिन देश के तमाम शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के साथ विशेष पूजन हुआ, वहीं काशी विश्वनाथ और बाबा बैद्यनाथ धाम में भी दर्शन-पूजन का दौर जारी रहा. सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है. हरिद्वार के गंगा घाटों पर जल भरने के लिए कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी, ड्रोन और कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है. इसके अलावा, जयपुर वॉच कंपनी द्वारा भारतीय इतिहास, कला और वास्तुकला को दर्शाने वाली खास स्वदेशी घड़ियों का निर्माण किया जा रहा है. इन घड़ियों के डायल पर पुराने सिक्कों, डाक टिकटों और ऐतिहासिक द्वारों की आकृतियां उकेरी गई हैं.