शारदीय नवरात्रि को लेकर देशभर में उत्साह चरम पर है. छत्तीसगढ़ के भिलाई में मैसूर पैलेस की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, जहां 14 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में अक्षरधाम मंदिर और सिलीगुड़ी में सामाजिक संदेश पर आधारित पंडाल बनाए गए हैं. गुजरात के नवसारी में ह्यूमनॉइड रोबोट ने लोगों के साथ गरबा कर आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया, वहीं महाराष्ट्र के अकोला में युवतियां आत्मरक्षा के उद्देश्य से तलवार रास का अभ्यास कर रही हैं. उधर, दिल्ली के श्रीराम भारतीय कला केंद्र में करीब 25 साल बाद पारंपरिक अंदाज और वेशभूषा के साथ 69वें वर्ष की ऐतिहासिक श्रीराम रामलीला का मंचन किया जा रहा है.