मुंबई समेत देशभर में गणेश विसर्जन का सिलसिला जारी है। अंबानी परिवार ने ‘एंटीलिया चा राजा’ की विसर्जन यात्रा निकाली, वहीं सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, डेज़ी शाह, अनन्या पांडे, गोविंदा और सचिन तेंदुलकर समेत कई सितारों ने विधि-विधान से बप्पा को विदाई दी। इंदौर में 5000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का अनोखा संग्रह और सूरत में जलमग्न द्वारका थीम का पंडाल भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा ‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, माउंट मुकुट अभियान, मऊ की बच्ची की शिकायत पर बनी सड़क और नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क की खबरें भी जानिए।