विजय चौक पर आयोजित 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह के साथ 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन हुआ. इस वर्ष की मुख्य थीम बंकिम चंद्र चटर्जी के 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ रही. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में थल सेना, नौसेना, वायुसेना और सीएपीएफ के बैंडों ने 'कदम कदम बढ़ाए जा' जैसी धुनों पर प्रस्तुतियां दीं.