सोशल मीडिया पर दो बड़े वायरल वीडियो की पड़ताल में सच्चाई सामने आई है. पहले वीडियो में दावा किया जा रहा था कि फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज के बाद पाकिस्तान में भारतीय जासूसों की तलाश तेज हो गई है और पुलिस सड़कों पर लोगों की तलाशी ले रही है. फैक्ट चेक से पता चला कि यह वीडियो पाकिस्तान के एंटी नार्कोटिक्स एंड क्राइम कंट्रोल के ऑपरेशनल डायरेक्टर यूनुस अमीन के नशा मुक्ति अभियान से जुड़ा है, जो दिसंबर 2025 से चल रहा है। दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि ईरान ने इजराइल में एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के दफ्तरों पर हमला किया है। AI डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन ने इस वीडियो को 100% आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना हुआ बताया. टिकटॉक अकाउंट डेली अपडेट वन टू टू पर 15 मार्च 2026 को अपलोड इस वीडियो पर AI जेनरेटेड मीडिया का लेबल लगा था। दोनों ही वायरल दावे पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक साबित हुए.