गुड न्यूज टुडे के 'फैक्ट चेक' शो में सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक दावों और विभिन्न वीडियो की जांच कर सच्चाई उजागर की गई. पहले मामले में महाराष्ट्र में मराठी भाषा अनिवार्य होने और आरटीओ की सख्ती के कारण ऑटो चालक के मुंबई से गांव लौटने का दावा किया जा रहा था. पड़ताल में पाया गया कि यह पुराना वीडियो है, जहां ऑटो चालक निजी कारणों से ऑटो वाराणसी ले गया था. दूसरे मामले में बुर्का पहनी महिला द्वारा बाइक तोड़ने का वीडियो धार्मिक एंगल के साथ शेयर हो रहा था, जो कि जांच में कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा बनाया गया स्क्रिप्टेड वीडियो निकला. इसके अतिरिक्त बुलेटन में जापान के ओमोरी प्रांत में 1800 लोगों द्वारा रस्सियों से 360 टन वजनी 1611 के ऐतिहासिक हिरोसाकी किले को खिसकाने, दो महीने की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटते आर्मी जवान की विदाई, सीआरपीएफ जवान द्वारा बुजुर्ग के ठेले को धक्का देने, फ्लाइट क्रू द्वारा बुजुर्ग की सेवा करने और नन्हे हाथी के वायरल वीडियो भी दिखाए गए.