सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना के 60 किलोमीटर अंदर तक घुसने के दावे के साथ साझा किए गए वीडियो की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की। जांच में वीडियो भारत-बांग्लादेश सीमा का मिला, जहां भारतीय सीमा सुरक्षा बल और बांग्लादेशी सीमा बल के बीच कहासुनी हुई थी. नेपाल में अवैध मुस्लिम घुसपैठियों को भगाने के दावे वाला दूसरा वीडियो भी नेपाल का नहीं मिला. यह बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलस्तान में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं की झड़प से जुड़ा था. कार्यक्रम में मां दुर्गा बनी बच्ची, पैरों से लिखने वाली कटिहार की लक्ष्मी, बच्ची के सामने झुकते अघोरी बाबा, छोटे भाई को खाना खिलाते बड़े भाई, मजदूर की नकल करते पपी, मां-बेटे के रसगुल्ला प्रसंग, दिल्ली मेट्रो में गाना गाते यात्री और बचाए गए हाथियों के वीडियो भी दिखाए गए.