सोशल मीडिया पर इन दिनों दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कोलकाता की एक मस्जिद में संगीत बजाकर मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। असल में यह वीडियो बांग्लादेश के चट्टोग्राम स्थित एक सूफी दरगाह का है, जहां उर्स मनाया जा रहा था। वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि बाजार में अचानक तेज हवा आने से एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। फैक्ट चेक टीम ने जब इस वीडियो की जांच की, तो डीपफेक डिटेक्शन टूल में यह 99.4 फीसदी एआई (AI) निर्मित पाया गया। हमारी पड़ताल में इमारत के ढहने का यह वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है।