सोशल मीडिया पर नेपाल में अवैध घुसपैठियों के गांव को जलाकर राख करने के दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। फैक्ट चेक पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो नेपाल का नहीं बल्कि तुर्की के मुग्ला में जंगल में लगी आग का है। वहीं दूसरा वीडियो हरियाणा के चरखी दादरी में 6 अगस्त को हुई गोलीबारी से जोड़कर शेयर किया जा रहा था। पड़ताल के अनुसार इस वीडियो का पहला हिस्सा एआई टूल्स की मदद से तैयार किया गया है जबकि दूसरा हिस्सा चरखी दादरी की वास्तविक घटना से संबंधित है। इसके अलावा बुलेटिन में कई अन्य सोशल मीडिया वायरल वीडियो भी शामिल हैं, जिनमें एक छोटी बहन द्वारा भाई की देखभाल, जन्मदिन पर नए बैट का तोहफा, दादा-पोती का स्नेह, सेना की वर्दी में बच्ची का वीडियो, बेंगुलुरु के शिक्षक द्वारा गाकर पीरियोडिक टेबल सिखाने और कश्मीर में सीआरपीएफ जवान को बुजुर्ग महिला द्वारा फल भेंट करने का वीडियो शामिल है।