गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम ने ऐसे ही दो बड़े दावों की पड़ताल की है. पहले वीडियो में दावा किया गया कि गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस जंजीरों में बांधकर ले जा रही है. लेकिन जांच में यह दावा झूठा निकला. असल में यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का है, जहां पुलिस ने एक अन्य हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया था. दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि शिरडी साईं मंदिर में मिला दान मदरसे को दिया जा रहा है. पड़ताल में यह दावा भी पूरी तरह गलत साबित हुआ. यह वीडियो भारत का नहीं, बल्कि बांग्लादेश के किशोरगंज स्थित पगला मस्जिद का है. इसके अलावा बुलेटिन में मुंबई लोकल ट्रेन में पानी से भरा गिलास लेकर चर्चगेट से विरार तक सफर करने वाले युवक के अनोखे चैलेंज और चीन के एक कैफे में बच्चों के लिए रखी गई क्वांटम फिजिक्स की किताबों के वायरल वीडियो की भी जानकारी दी गई है.