सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में नीट पेपर लीक का विरोध करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियों से पीटा। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा झूठा साबित हुआ। यह वीडियो करीब छह साल पुराना है, जब हाथरस मामले को लेकर लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके अलावा, एक अन्य वायरल वीडियो में एक छात्रा को रस्सी के सहारे उफनती नदी पार करते हुए दिखाया गया है, जिसे भारत का बताया जा रहा है। पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो भारत का नहीं, बल्कि कोलंबिया के सांता मार्टा के प्यूर्टो मोस्क्विटिया इलाके का है। बुलेटिन के आखिरी हिस्से में कुछ अन्य वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं, जिनमें पोलैंड की इंडोर स्काईडाइविंग चैंपियन माजा कुचिंस्का के करतब, 20 कारों के नीचे से लिंबो स्केटिंग करती सात साल की भारतीय बच्ची, क्रिकेट के मैदान पर एक शानदार कैच और मेक्सिको फुटबॉल टीम की जर्सी पहने एक बत्तख शामिल है।