गणेश उत्सव के नौवें दिन मुंबई समेत देशभर के पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. वहीं गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास 72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स का भव्य आयोजन हो रहा है. तमिलनाडु में नाश्ता योजना का विस्तार किया गया, जबकि मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों के वर्दी पहनकर रील बनाने पर रोक लगाई गई है. खेल जगत में भारतीय कबड्डी टीम की जीत और एशियन गेम्स में कांस्य पदक की खबर भी सामने आई. सिनेमा जगत में अल्लू अर्जुन की फिल्म ने रिलीज से पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, वहीं नागालैंड की फिल्म ‘अंक’ को 2027 ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में डायरेक्ट एंट्री मिली.