गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कलाकारों को सम्मानित करेंगी. वहीं देशभर में गणेश उत्सव की रौनक देखने को मिल रही है. मुंबई के लालबागचा राजा और भटवाड़ी का राजा समेत चंद्रपुर, कोटा और अमरावती के पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. तमिलनाडु में कामराज नाश्ता योजना का विस्तार आठवीं कक्षा तक किया गया है. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे. जोधपुर में भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘वीर गार्डियन’ संपन्न हुआ, जबकि खेलों में भारतीय पुरुष कबड्डी और तैराकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया.