भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को नमन किया. अब एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायु सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे. उधर, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. दिल्ली, जयपुर, देहरादून और पंचकूला समेत कई शहरों में 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ का आयोजन हुआ. अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में स्थापित किया, जिससे स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली को मजबूती मिलेगी.