महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्र के आठवें दिन बाबा महाकाल का 'उमा महेश' स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जो दांपत्य सुख के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 50वीं बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. वर्ष 2026 की अमरनाथ यात्रा के लिए 29 जून को पहली पूजा होगी. बोर्ड ने यात्रियों और सेवा प्रदाताओं के लिए बीमा कवर को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है और बाबा बर्फानी को समर्पित लेजर व साउंड शो को मंजूरी दी है. उधर, गुजरात के सोमनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज हैं, जहां ब्राजील से आए श्रद्धालुओं ने लघु महारुद्री यज्ञ किया. इसके अलावा, औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ है और मणिपुर में शांति का संदेश देते हुए मैतेई और कुकी टीमों के बीच फुटबॉल फाइनल खेला गया.