अयोध्या में 8000 वर्ग फीट में फैले रामायण वैक्स म्यूजियम का लोकार्पण किया गया है. करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बने इस म्यूजियम में 50 पुतलों के जरिए रामायण कालीन दृश्यों को जीवंत किया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे पर 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके अलावा, नागपुर में निजी कंपनी सोलर डिफेंस द्वारा निर्मित 100वें स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल बूस्टर को हरी झंडी दिखाई गई. भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में देश का पहला स्वदेशी होवरक्राफ्ट शामिल हुआ है. रिलायंस की 49वीं एजीएम में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जियो आईपीओ को मंजूरी दी है. 21 जून को होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं. कोलकाता में मुख्य कार्यक्रम होगा जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे. इस साल की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में लैवेंडर फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ. बिहार में 1 जुलाई से 211 नए कॉलेज खोलने की तैयारी है.