बरसाना में लड्डूमार होली को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। विदेशों से भी बड़ी संख्या में मेहमान पहुंच रहे हैं। बरसाना के लाडली जी मंदिर में विश्वसिद्ध होली खेली जा रही है जहां बीस क्विंटल गुद के लड्डूओं की भक्तों पर बरसात हो रही है। कल लट्ठमार होली खेली जाएगी। सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों और विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने केरल के नए नाम केरलम को मंजूरी दी। तीन नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिली। सीएम योगी के सिंगापुर दौरे में बड़ी सफलता मिली। जेवर एयरपोर्ट को चार हज़ार चार सौ अट्ठावन करोड़ रुपए के दो प्रोजेक्ट मिले। गाजियाबाद में मणिपाल हॉस्पिटल्स पाँच सौ करोड़ रुपए का निवेश करेगा। राजस्थान के पोखरण में भारतीय सेना की दक्षिणी कमांड ने युद्धाभ्यास अग्नि वर्षा किया।