उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। हरिद्वार के मां महामाया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हजारों श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए। कल अक्षय तृतीया से यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। अब तक 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं, अमरनाथ यात्रा के लिए दो दिन में 25 हजार से ज्यादा पंजीकरण हुए हैं। सीकर का प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर 23 अप्रैल को विशेष पूजा के कारण आम दर्शन के लिए बंद रहेगा। दूसरी ओर, झारखंड में 15 लाख के इनामी शहादेव महोते समेत चार नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। इसके अलावा, भारतीय सेना ने हवाई हमलों से रक्षा की तैयारियों का वीडियो जारी किया है। दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से हज यात्रियों का पहला जत्था मक्का के लिए रवाना हो गया है।