लेह की मस्जिद गली अब फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग के बाद 'धुरंधर गली' के नाम से मशहूर हो गई है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल के साथ जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल पहुंची हैं। उत्तराखंड के चंपावत में एसडीआरएफ ने सेपन्ती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का रेस्क्यू किया। सेना की 10 इंजीनियरिंग रेजीमेंट ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर सामान ढोने के लिए अनोखा पातु मोनो रेल सिस्टम चालू किया है। जनरल एनएस राजा सुब्रह्मण्यन ने देश के नए सीडीएस और एडमिरल के स्वामीनाथन ने नए नौसेनाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है और तापमान 36-37 डिग्री रहने के आसार हैं। इसके अलावा, ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या, प्रयागराज और हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान किया। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।