उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में जोरदार बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं, जिसके लिए एनएसजी ने मॉकड्रिल भी किया है। देशभर में आज आठवां और आखिरी बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी और राम मंदिर समेत प्रयागराज के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इसके अलावा, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 26 से 28 जून तक इंडोनेशिया के जकार्ता में हनुमंत कथा करेंगे। गुजरात में अगरिया समुदाय के बच्चों के लिए 'स्कूल ऑन व्हील्स' रणशाला प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। रक्सौल के एक गेटमैन ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा पास कर डीएसपी का पद हासिल किया है।