पवित्र नवरात्रि के चौथे दिन आज देशभर में विधि विधान से माता कूष्मांडा की पूजा आराधना हुई। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी। ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी मानी जाती हैं माता कूष्मांडा। नवरात्रि के चौथे दिन दिल्ली के कालकाजी मंदिर, झंडेवाला मंदिर और छतरपुर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वाराणसी में महिला श्रद्धालुओं ने शृंगार गौरी के किए दर्शन। जयपुर और अलवर में गणगौर महोत्सव की धूम छाई रही। सिटी पैलेस से धूमधाम से सवारी निकाली गई। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज से चैती छठ मनाई जा रही है। पटना के गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने नहाए-खाए के साथ त्योहार की शुरुआत की। अयोध्या के राम मंदिर परिसर में बने शेष छह मंदिरों पर भी आज से ध्वजारोहण शुरू हुआ। गुजरात के जूनागढ़ में मछुआरों के लिए राहत की खबर, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला वापस लिया गया।