Hindi Latest News: वाराणसी में भारतीय वायु सेना के एयर शो 'Wings Over Ganges' का आज अंतिम दिन है. नमो घाट के आसमान में वायु सेना के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर अपने अद्भुत करतब दिखाएंगे. वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस एयर शो में 100 विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा ले रहे हैं. सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और चिनूक हेलीकॉप्टर के शानदार फॉर्मेशन गंगा की पवित्र धाराओं के ऊपर देखने को मिलेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिरों में दर्शन-पूजन किया.