भारतीय युवा टीम ने इतिहास रचते हुए छठी बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक शिकस्त दी. मैच के असली हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने महज 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया. उनकी इस पारी में 15 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. वैभव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' दोनों खिताबों से नवाजा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर व विराट कोहली ने टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है. इसके अलावा, बुलेटिन में अग्नि-3 मिसाइल के सफल परीक्षण, अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों की भी विस्तृत जानकारी दी गई है.